रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के मेडिकल कॉलेज के 20 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कोई भी डॉक्टर जो NPA (नान प्रैक्टिस अलाउंस) लेते हैं, वो निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। ऐसे डॉक्टर जो NPA नहीं लेते अपनी ड्यूटी के बाद निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, यह सरकार की गाइडलाइन है और यह पुराना अधिनियम है। इस बात को लेकर संविदा डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं, इस्तीफा देने वालों से बातचीत जारी है। हमारे पास डॉक्टरों की कमी है, ऐसी स्थिति में डॉक्टर इस्तीफा देंगे तो संकट पैदा होगा। हमारी बातचीत चल रही है और हम बीच का रास्ता निकालेंगे।
