भिलाई, सुराना कॉलेज दुर्ग में 7 और 9 नवंबर को अंतर महाविद्यालयीन पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक स्पर्धा होगी। पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में स्पर्धा के दौरान हर दिन सुबह 9 बजे खिलाड़ियों के वजन लिए जाएंगे। वहीं बेस्ट फिजिक के लिए 8 नवंबर की शाम 4 बजे वजन लिया जाएगा।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि स्पर्धा के दौरान किसी तरह की विवाद या अन्य स्थिति में मैच समाप्ति के बाद संबंधित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मैच समाप्त के 30 मिनट के भीतर प्रोटेस्ट कर सकेंगे। इसके लिए लिखित आवेदन के साथ उन्हें प्रतिवाद शुल्क 3 हजार रुपए जमा करना होगा।
