राजनांदगांव | चार साल की बच्ची से कुकर्म के आरोपी को कोर्ट ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश तिवारी ने उक्त फैसला सुनाया है। विशेष लोक अभियोजक परवेज अख्तर ने बताया कि मामला साल 2021 का है। मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी केकेएस उसे अपने साथ ले गया और उससे गंदी हरकत की। रात में बच्ची ने इसकी जानकारी परिजन को दी।
