रायपुर । रायपुर निगम परिक्षेत्र में मटन व्यापारी संघ रायपुर एवं सुधर्म जैन नवयुवक मंडल की आपसी सहमति से संशोधन अनुसार महावीर निर्वाण दिवस 1 नवम्बर के स्थान पर 31 अक्टूबर को मांस-मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।
इस सम्बन्ध में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। महावीर निर्वाण दिवस 1 नवम्बर के स्थान पर 31 अक्टूबर को किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर जब्ती कार्रवाई की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।
