भिलाई, एसीसी सीमेंट (अडानी सीमेंट) जामुल, भिलाई द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की पहल के अंतर्गत महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम चरोदा स्थित वार्ड क्रमांक 22 के मंगल भवन में हुआ।
इसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, मेयर निर्मल कोसरे मुख्य रूप में उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एसीसी प्लांट प्रमुख सुदीप्ता मंडल और मानव संसाधन प्रमुख धर्मेश शर्मा के दिशा-निर्देश में किया गया, जबकि क्रियान्वयन अडानी फाउंडेशन जामुल प्रमुख देबब्रत सरकार के मार्गदर्शन में हुआ। फाउंडेशन की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। फाउंडेशन जिले में नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है ताकि सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके साथ ही फॉउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थायी आजीविका और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सामाजिक पहलों के जरिए नागरिकों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
