राजनांदगांव। दशहरा पर्व के बाद से जल्दी पकने वाले हरूना धान की कटाई शुरू हो चुकी है। वहीं दिवाली पर्व के चलते अब जिन इलाकों में धान पक चुका है वहां कटाई में तेजी आई है। दिवाली पर्व मनाने किसान मंडी में धान लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को बसंतपुर की मंडी में कुल 2612 कट्टा नया धान पहुंचा था जो 2175 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। किसानों ने बताया दिवाली में होने वाले खर्च और पैसों की जरूरत के चलते वह धान बेचने पहुंचे हैं।
