Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार...

राजनांदगांव : रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपए की ठगी

25

राजनांदगांव | एक महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सुकुलदैहान के युवक से 1 लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत के बाद चिखली पुलिस चौकी में दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सुकुलदैहान निवासी लक्ष्मण देवांगन की शिव नगर में रहने वाले धनंजय वर्मा और विनय तिवारी से जान पहचान थी। दोनों ने उसे एक महीने में रकम दोगुनी करके देने का झांसा देकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बाद दोनों धनंजय और विनय ने रकम वापस ही नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Previous articleप्रदेश में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर: संतोष सिंह इंदौर पुलिस कमिश्नर, राकेश गुप्ता CM के ओएसडी; 3 जिलों के SP भी बदले
Next articleइंदौर: खजराना गणेश मंदिर में भक्तों को अब प्रसाद के रूप में मिलेंगे अलग-अलग तरह के लड्डू