रायपुर, शैलेंद्रनगर में मंगलवार की शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार कार कैफे में जा घुसी। कैफे के बाहर बैठे दो युवक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। एक स्कूटी सवार को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारी।
उसके बाद बेकाबू होकर कैफे में जा घुसी। कैफे के बाहर बैठे दो युवक हादसे में बाल-बाल बचे। उन्होंने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। शैलेंद्र नगर स्थित एक कैफे के बाहर दो युवक कुर्सी में बैठे थे। इस दौरान अचानक एक इको स्पोर्ट्स कार तेज रफ्तार में उनकी ओर आई।
