डोंगरगांव-दिनांक 08.10.2020 को पार्थी जो डोंगरगांव के मटिया वार्ड में किराये के मकान मे निवास करता है ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.09.2020 को वह अपनी मोटर सायकल को घर के सामने खड़े करके अपने मकान में सोया हुआ था कि दूसरे दिन जब उठकर देखा तो उसक ा मोटर सायकल उसके खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था तब यह अपने घर के आसपास मे पता किया तो कोई पता नही चला कि पार्थी के रिपोर्ट पर
थाना डोगरगांव में अपराध कमाक 213/20 धारा 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। दिया
से लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक माहोदय डी0 श्रवन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ाई तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी घनश्याम कामडे के मार्गदर्शन मे निरीक्षक के0 पी0 मरकाम थाना प्रभारी डोगरगाव के द्वारा थाना से बनाकर अज्ञात आरोपी तथा मशरूका कि पतासाजी इलाका हाजा में कराई जा रही थी कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम कुम्हारी थाना खडग़ांव जिला राजनांदगांव निवासी परमेश्वर पिस्दा पिता केशव पिस्दा उम्र 23 वर्ष अपने पास एक मोटर सायकल रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक कि तलाश कर रहा है। इस सूचना पर थाना से स्टाफ रवाना कर सूचना कि तस्दीक किया गया सूचना सही पाये जाने पर अनावेदक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करते हुए दिनांक घटना तिथि को डोगरगांव के मटिया वार्ड से वाहन
क्रमांक सी.जी. 08 वी -9582 को चोरी करना तथा अपने पास रखना बताया जिसे आरोपी के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया आरोपी को गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आर0 491 ईश्वर यादव प्रधान आर 0734 बलिहार सिंह आर0 भरत मंडावी.आर0 केदार कोर्राम तथा वाहन चालक आर0
धमेन्द्र का उत्कृष्ट योगदान रहा।
