खैरागढ़, खैरागढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ जवान की रविवार को सिंगारपुर के पास ट्रक की ठोकर मारने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी अनुसार गातापार साकारी निवासी ओमकार ध्रुर्वे पुलिस विभाग में गाड़ी चलाने का काम करता था। रविवार को भी अपनी ड्यूटी पूरा करके पुलिस जवान अपने फैमली जो वर्तमान में राजनांदगांव में निवासरत है उनसे मिलने अपने बाइक क्रमाक सीजी 08 वाई 4984 में सवार होकर जा रहा था। तभी सिंगारपुर के पास राजनांदगांव की दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिसमें सवार ओमकार ध्रुवे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया जिसे खैरागढ़ पुलिस ने सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया। सिंगारपुर के पास घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
