टेड़ेसरा. क्षेत्र के सोमनी से नवागांव मार्ग बनाने का काम चल रहा था। जिसमें गिट्टी का बेस होने के बाद बारिश में संबंधित ठेकेदार के द्वारा काम बंद कर दिया गया था। लेकिन बारिश थमने के बाद भी उक्त ठेकेदार के द्वारा डामरीकरण करने का कार्य अभी तक चालू नहीं किया गया है। काफी लंबे समय से यह रोड काफी खस्ता हालत के चलते लोगों को आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
बारिश थमने के बाद भी उक्त ठेकेदार के द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है । जिसके चलते आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बड़ी गाड़ियां जाने से काफी धूल उड़ने लगी है। जिससे रोड किनारे घरों एवं आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ गिट्टी बाहर होने की वजह से बाइक सवार को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है ।
यहां तक की गाड़ी के टायर भी आए दिन पंचर हो रहे हैं। जिससे आने जाने वालों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और तो और इस रोड की दूरी लगभग 6 किलोमीटर की है। लेकिन आज तक इस रोड का निर्माण कौन ठेकेदार व किस विभाग से एवं कितने की लागत से बन रहा है। जिसका किसी भी प्रकार का कोई उल्लेख भी नहीं है। इस रोड निर्माण में सूचना पलट भी नहीं लगाया गया है। कहीं ना कहीं संबंधित विभाग के द्वारा भी सही तौर तारीख का से मॉनिटरिंग नहीं होने की वजह से ठेकेदार के द्वारा घर मनमानी किया जा रहा है। संबंधित विभाग को ध्यान देते हुए तुरंत ही डामरीकरण का कार्य शीघ्र चालू किया जाना चाहिए। जिससे आने जाने वाले किसी भी प्रकार के दुर्घटना से बचा जा सकें।
