राजनांदगांव. अविभाजित गध्यप्रदेश में कराते के जनक सस्थापक स्व. दीपक ठाकुर की स्मृति में आनलाइन ई – काता प्रतियोगिता का आयोजन समिति रायपुर द्वारा किया गया , जिसमें राजनांदगांव कराते एकेडमी ममता नगर कराते स्कुल के खिलाडियों ने हिस्सा लिया व रंजीता गौतम एवं थलेश्वरी मेश्राम ने अपने – अपने वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
यह प्रतियोगिता कराते आर्गेनाईजेशन ‘ आफ ( के.आई.इडिया ) के अध्यक्ष विजय तिवारी के संरक्षण में आयोजित हुई तथा मुख्य रेफरी के रूप में श्री बी . ब्रह्माया नायडू रहे । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिये कराते स्कुल परिवार व शुभचिन्तकों तथा कराते प्रशिक्षक – सेन्सई कमल पूजन ने शुभकामनायें दी।
