मुढ़ीपार | खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम मुढ़ीपार में राष्ट्र रक्षक मंच व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्टूबर को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता हाई स्कूल मैदान में रखा गया है। जिसमें प्रवेश शुल्क 300 रुपए है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10001 रुपए व द्वितीय पुरस्कार 5001 रुपए व तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए रखा गया है।
