राजनांदगांव| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर संकुल केंद्र के सात बच्चों का चयन राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दुर्ग में आयोजित जोन स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन बच्चों का चयन हुआ है। अब ये बच्चे 6 अक्टूबर से रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार पांडेय, तीरंदाजी कोच राहुल साहू और भोपेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में यहां के बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
