पिकअप वाहन ने मारी जबरदस्त टक्कर, लालबाग थाना में जुर्म दर्ज
राजनांदगांव। लालबाग थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरदा के पास आज दोपहर जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया जिसमें मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना इतनी जबरदस्त थी कि देखने वालों के होश ही उड़ चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव से निकले रंगारी परिवार के विमल रंगारी एवं उनकी माता तारा बाई रंगारी अपनी बाइक में राजनांदगांव आ रहे थे। तभी अचानक चौकी की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक cg04 mp 8421 ने रॉन्ग साइड जाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी बाइक चला रहे विमल रंगारी लगभग 3 से 4 फीट हवा में उछल गए और जमीन में गिर पड़े। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही पीछे बैठे विमल रंगारी की मां तारा भाई रंगारी को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनंदगांव लाया गया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिस पिकअप वाहन ने मां बेटे का एक्सीडेंट किया है वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की गाड़ी बताई जा रही है ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी जिससे उसे पता ही नहीं चला कि वह किसे ठोका है। जैसे ही ठोकर मारी ड्राइवर की नींद खुल गई और पीछे आ रहे वाहन चालक से पूछा कि क्या हो गया था, तो उक्त वाहन चालक ने बताया कि तुम्हारी गाड़ी से बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर हुई है। यह सुनकर पिकअप वाहन चालक के होश ही उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी यह भी बता रहे हैं कि पिकअप वाहन चालक द्वारा बाइक सवार को ठोकने के बाद सामने से आ रही ट्रक में भी झपाते झपाते बच गया नहीं तो और बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
