Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता दुबे हटाए गए, गोस्वामी नए ईई

राजनांदगांव : सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता दुबे हटाए गए, गोस्वामी नए ईई

32

राजनांदगांव । विद्युत मंडल राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे को हटा दिया गया है। उन्हें उड़न दस्ता का प्रभार दिया गया है जबकि राजनांदगांव के आर के गोस्वामी नए कार्यपालन अभियंता होंगे। उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। विद्युत मंडल के रवैये को लेकर काफी लंबे अरसे से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था।

गौरतलब है कि पूरे जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर अराजकता की स्थिति है। भर्राशाही के चलते आम जनता काफी आक्रोशित है। बगैर किसी कारण के भी शहर में बार-बार बिजली गुल होती है, ना तो अधिकारी माॅनिटरिंग करते हैं और ना ही इसमें कोई सुधार होता है। यहां तक कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। इसी तारतम्य में कार्यपालन अभियंता श्री दुबे के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी जिस कारण से शासन ने उन्हें हटा दिया है।

Previous articleराजनांदगांव : निगम की सामान्य सभा 30 सितंबर को
Next articleराजनांदगांव: स्वच्छता अभियान में रॉयल क्रिड्स स्कूल के बच्चे बने सहभागी