अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी महंगाई भत्ता और अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मोहला में 27 सितंबर को एक दिवसीय आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा और संभागीय प्रमुख राजेश चटर्जी के मार्गदर्शन में जिला संयोजक ओपी माहला ने कहा कि प्रदेश सरकार जनवरी 2024 के महंगाई भत्ता को लटकाकर रखी है, जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी आक्रोश में है। आंदोलन के चतुर्थ चरण में सामूहिक अवकाश पर रहकर जिला स्तर पर एक दिवसीय आंदोलन करेंगे।
महासचिव मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शासन ने अपने घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के नाम से कर्मचारियों से जो वादा किया है, उसे लागू करने में वादाखिलाफी कर रह हैं, इसलिए कर्मचारी-अधिकारी को आंदोलन के माध्यम से शासन तक बात पहुंचाने मजबूर होना पड़ रहा है। जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारी की उपस्थिति की अपील संयुक्त रूप से जिला संयोजक, महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष राजकुमार महानदीया, जिला सहसंयोजक शिवचरण डोगरे, प्रवक्ता महेश कुमार यादव, लखनलाल सोरी, ठाकुर राम कोसमा, अवधेश कुमार शुक्ला, लोकेश कुमार सिंह, पूर्णानंद नेताम, शिवेंद्र कुमार यादव, गुणसागर रामटेके, अनुराग राय, विहारी साहू, हेमंत कुमार सिन्हा, कुलदीप ठाकुर, धीरपाल ठाकुर, चन्द सेन चौहान, भजनलाल साहू, विजय ठाकुर, राजेश्वर साहू, तामेश्वर साहू, गीता जुरेशिया, तामेश्वरी इस्दा, टोमेश्वरी रावटे व अन्य ने की है।
