शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजनंदगांव शहर सहित जिले के विभिन्न सेवा पंडालों में भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा, काली की प्रतिमा स्थापित की है।
नवरात्र के 9 दिनों तक मां शक्ति की आराधना की जाती है, वहीं विभिन्न सेवा पंडालों में मां दुर्गा, काली और सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रतिमा स्थापना के लिए भक्तगण आज मां शक्ति की प्रतिमा लेने पहुंचे। इस दौरान सेवा भजनों के बीच विभिन्न संसाधनों के माध्यम से मां शक्ति की प्रतिमा को ले जाकर सेवा पंडालों में स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के लिए ले जाते हुए भक्तों ने मां शक्ति का जयकारा भी लगाया। नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।
