राजनांदगांव । घर में प्रवेश कर अज्ञात चोर ने लेपटॉप की चोरी कर ली । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हास्पिटल कालोनी के एक घर से अज्ञात चोरों ने लेपटॉप की चोरी कर ली । घटना की रिपोर्ट प्रार्थी विक्रम बैद ने दर्ज कराई है । घटना की रिपोर्ट पर बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है ।
