छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाएॅ गरीबों और किसानों के लिये लाभकारी
मोहला ब्लाक में विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने किया 75 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि पूजन
वनांचल क्षेत्र में विकास कार्यो को सर्वोपरि महत्व देने वाले छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं मोहला मानपुर के लोकप्रिय विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने कुल 74 लाख 72 हजार रू. के विविध निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति में ग्राम मोहला में धान संग्रहण एवं चबूतरा निर्माण कार्य 11 लाख 62 हजार रू., ग्राम सोमाटोला में धान संग्रहण एवम चबूतरा निर्माण कार्य 11 लाख 57 हजार रू., ग्राम गोटाटोला में सी.सी.रोड निर्माण कार्य 05 लाख रू., हाईस्कूल के मंच में छत निर्माण कार्य 2 लाख रू., धान संग्रहण केन्द्र चबूतरा निर्माण कार्य 11 लाख 57 हजार रू., ग्राम गोटाटोला में लघु वनोपज संग्रहण कार्य हेतु एस एच जी शेड 5 लाख रू., ग्राम रानाटोला में वर्क शेड 03 लाख 70 हजार रू., ग्राम मोहला में स्व सहायता समूह हेतु कार्य शेड निर्माण 19 लाख 6 हजार रू., एवं एस एच जी शेड निर्माण 5 लाख रू. के विकास एवं निर्माण कार्याे का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बारी योजना, गोधन न्याय योजना एवं कोरोना से बचाव के उपायों कें संबंध में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने सभा से अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाएॅ गरीबों व किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी है अतः जनता जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ अवश्य ले। उल्लेखनीय है कि विधायक मंडावी के कार्यकाल में जनता में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे सब शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले रहे है। भूमिपूजन एवं लोकार्पण के इस अवसर पर लगनु राम चंद्रवंशी जनपद पंचायत अध्यक्ष, गमिता लोनहारे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, अगनु राम कुमेटी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, संजय जैन महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, मिना मांझी महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, माहेश्वरी साहू ब्लाक महिला उपाध्यक्ष, निखिल देशमुख ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राजपूत ब्लाक कांग्रेस युवा उपाध्यक्ष, सुरजीत राजपूत, कन्हैया राजपूत, दादू शेंडे, सरपंच ग्राम पंचायत मोहला सरस्वती ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत गोटाटोला शांता कलामे, सरपंच ग्राम पंचायत रानाटोला, सरपंच ग्राम पंचायत सोमाटोला, उप सरपंच गोटाटोला रामाधीन यादव, ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी तथा संसदीय सचिव के निज सहायक अरुण कौशिक उपस्थित रहे। विधायक मंडावी क्षेत्र के विकास हेतु इस करोना संकटकाल में भी जिस समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करते नजर आ रहे है, इससे ग्रामीणों में बहुत उत्साह है। मोहला मानपुर विधानसभा जैसे सुदूर वनांचल क्षेत्र में लगभग 75 लाख रू. के विविध विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति दिलाकर इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले यशस्वी विधायक इन्द्रशाह मंडावी को मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
