राजनांदगांव ग्राम दीवान झिटिया में राशन कार्ड बनाने में सचिव की लापरवाही सामने आई है। दीवान झिटिया के सुजाता निषाद एवं आश्रित ग्राम गोडरी की मालती यदु ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड बनाने आवेदन देने के बाद 4 माह से घुमाया जा रहा है। जनपद सीईओ डोंगरगांव का कहना है कि दो सप्ताह से राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं जबकि आवेदन 4 माह पूर्व दिया गया है। पक्षपाती रवैये को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की तैयारी की है। उन्हें ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। राशन कार्ड नहीं बनने पर धरने पर बैठेंगे। कुशल सिंह राजपूत ने कहा है कि तत्काल राशन कार्ड बनाया जाए, 2 दिन के अंदर राशन कार्ड नहीं बनने पर आंदोलन किया जाएगा।
