Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में 13 और नए दो जिलों में होंगे 10-10 जिला पंचायत...

राजनांदगांव में 13 और नए दो जिलों में होंगे 10-10 जिला पंचायत सदस्य

48

राजनांदगांव से अलग होकर दो नए जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अलग से जिला पंचायत होगा। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नई दो जिला पंचायतें अगली पंचायत चुनाव से अस्तित्व में आ जाएंगी। वर्तमान में जिला पंचायत राजनांदगांव से ही दोनों नए जिलों का कामकाज देखा जा रहा है। अब नए जिलों में जिला पंचायत का पूरा सेटअप अलग हो जाएगा। वहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के अलावा सीईओ अलग से बैठेंगे। राजनांदगांव जिले में 13 सदस्य होंगे।

जबकि नए दोनों जिलों में सदस्यों की संख्या 10-10 किए जाएंगे। वर्तमान में अविभाजित राजनांदगांव जिला पंचायत में कुल 24 सदस्य के क्षेत्र आते हैं। जो अब बढ़कर 33 हो जाएंगे। वर्तमान में जो 24 क्षेत्र हैं, वो क्षेत्र गैंदाटोला, अतरिया, साल्हेवारा, भुरभुसी, उदयपुर, पांडादाह, मुढ़ीपार, घुमका, लिटिया, टेड़ेसरा, सिंघोला, अर्जुनी, आसरा, बेलगांव, रेंगाकठेरा, लालबहादुर नगर, बोरतलाव, बम्हनी चारभांठा, कुमर्दा, चिल्हाटी, कौड़ीकसा, मोहला, खड़गांव और मानपुर शामिल हैं। जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने बताया कि नए नोटिफिकेशन के हिसाब से सदस्यों की संख्या बढ़ेगी।

{राजनांदगांव: राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ और छुरिया। {खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, साल्हेवारा तहसील। {मोहला-मानपुर-अं.चौकी : मोहला, मानपुर, औंधी, खड़गांव, अंबागढ़ चौकी तहसील।

Previous articleरायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन और रोजगार नियोजन की सराहना की
Next articleवन नेशन, वन इलेक्शन को मोदी सरकार की मंजूरी, सीएम डॉ. यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम