राजनांदगांव. ग्राम पंचायत धर्मापुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया गया जिसमे मुख्य अथिति के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं युवा नेता जैनम बैद , कोणार्क अग्रवाल एवं श्याम शर्मा शामिल हुए जिसमे सरपंच एवं पंच द्वारा मुख्य अथितियो का भव्य स्वागत किया गया मधुसूदन यादव ने सभी बच्चे के पलको से निवेदन किया है कि सभी बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सभी बच्चो को स्कूल नियमित रूप से भेजे और साथ ही साथ उन्होंने कहा यदि किसी बच्चे को पढ़ाई से सम्बन्धित कुछ भी समस्या हो तो मुझे बताए मै उसका समाधान करूंगा साथ ही साथ सभी को करना के प्रति और जागरूक किया और सामाजिक दूरी रखने को कहा, जैनम बैद ने कहा इस गांवों से मेरा पहले से ही नाता है काफी पहले से ही यहां के जनता से परिचित हूं आज पूर्व मुख्यमत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस गांवों में यह सफल आयोजन किया गया है जिसके लिए मैं पूरे गांववासियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं

धर्मापुर सरपंच कोमल टंडन ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में सब का सहयोग रहा है इस आयोजन में नववी कक्षा से बारवी कक्षा तक के टॉप 3 बच्चो का सम्मान किया गया जिसमे उन्हें कॉपी, पैन,स्केल,पेंसिल,कंपॉक्स बॉक्स आदि दिया गया जिससे बच्चे प्रभावित हो और आगे पढ़ाई में और रुचि बड़ा सके नवीवी कक्षा से वीना बंजारे, सजीवन विश्वकर्मा एवं सत्यम साहू दसवीं कक्षा से कल्याणी बंजारे, रितिक साहू एवं शोभित निषाद ग्यारवीं कक्षा से करुणा बंजारे, प्रमोद जाणडे एवं वासुदेव साहू बारवीं कक्षा से उर्वशी चंदेल, अंजना गायकवाड़ एवं चिंतामणि साहू का सम्मान किया गया है इसी के साथ साथ गांवों के बुजुर्गो का शौल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिसमे साधुराम खुटेल जी एवं देऊदास टंडन जी आदि जनो का सम्मान किया गया , इस कोरोना जैसे महामारी जो पूरे विश्व में फैली हुई है जिसकी चपेट में लाखो लोग आगाए है जहा लोगो का व्यापार ढप होगया है ऐसे समय में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बताया गया शब्द आत्मनिर्भर भारत जिसे गांव के कुछ परिवार द्वारा अपनाया गया किसी दूसरे के ऊपर निर्भर ना होते हुए खुद ही अपना पुराने व्यापार जो इस महामारी में नहीं चल रहा है उसे छोड़ कर कुछ नया व्यापार किया जिससे इनकी रोजी रोटी चल सके, इसे कई परिवार का सम्मान किया गया
