राजनांदगांव। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने दुर्ग संभाग के लिए संभागीय अध्यक्ष के रूप में शरद श्रीवास्तव की नियुक्ति की है। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रसार प्रसार अभियान की स्थापना वर्ष 2015 में दिल्ली में संस्थापक अध्यक्ष कुषेश आर्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहमति से की गई थी।
प्रधानमंत्री की 200 से अधिक योजनाओं में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा ऋण योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना जैसी जनहितकारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ देश की आम जनता को मिल रहा है। इन योजनाओं में से अनेक योजनाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें राज्य सरकारों के साथ मिलकर लागू किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास इस मंत्र को लेकर देश आज हर दिशा में आगे बढ़ रहा है। शरद श्रीवास्तव के पूर्व अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के आधार उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। शरद श्रीवास्तव ने बताया कि उनके द्वारा सबसे पहले दुर्ग संभाग के सभी जिला, मंडलों व विधानसभा स्तरीय समितियों का गठन सेवाभावी कार्यकर्ता व संगठन को शामिल करते हुए किया जाएगा ताकि वांछित हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले और वे आर्थिक व सामाजिक रूप से संपन्न हों। इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, लोककला दल एवं मित्रगणों ने बधाई प्रेषित की है।

