2 लाख 3 हजार नगद जप्त
एक अन्य आरोपी फरार
देर रात पुलिस ने की कार्यवाही
मोबाइल पर चला रहा था सट्टा
राजनांदगांव। शहर सहित जिलेभर में आईपीएल का सट्टा जोरों पर चल रहा है । जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगाता सटोरियों की तलाश की जा रही है। लेकिन कई सटोरिए अंडर ग्राउंड हो गए हैं । इसी बीच राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक बड़ा आईपीएल का बुक की पुलिस के हत्थे चढ़ गया है तथा दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़े आईपीएल बुकी राजा गिड़िया उर्फ नवरत्न उम्र लगभग 38 साल निवासी हीरा मोती लाइन को गिरफ्तार किया गया है इसके पास से दो लाख 3 हजार नगद सहित मोबाइल जप्त किया गया है बताया जा रहा है कि राजा लंबे समय से आईपीएल में सट्टा खेलवा रहा था वही एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी पुलिस पतासाजी करने में जुटी हुई है।
आईपीएल का बड़ा बुकी है राजा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा गिड़िया आईपीएल का बड़ा बुकी है और लंबे समय से आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा है। बताया जा रहा है कि राजा गिड़िया बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ले कर रखा है । जिसके माध्यम से आईडी बनाकर करोड़ों का आईपीएल में सट्टा लगवा रहा है।
शहर में आईपीएल के बड़े बुकी पर पुलिस की नजर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव ऐसे बड़े बुकी है जो आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगवा रहे हैं। बड़े आईपीएल सटोरियों के अलावा छुटपुट सटोरिए शहर में और भी हैं जो दो चार लाख रुपए का सट्टा खिला रहे हैं इन सब पर पुलिस की नजर है?
