चंडीगढ़- सोपू (स्टूडेंट अर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) के पूर्व राज्य प्रधान गुरलाल बराड़ की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात इंडस्ट्रियल एरिया के प्ले ब्वॉय क्लब के बाहर देर रात को अंजाम दी गई। मृतक क्लब के बाहर कार में किसी का इंतजार कर रहा था तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली बरसानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गुरलाल चंडीगढ़ पुलिस का मोस्ट वांटेड भी था। पुलिस को गुरलाल की काफी दिनों से तलाश थी। पूरे मामले को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सात फायर किए हैं, जिनमें से तीन गोली मृतक को लगी हैं। वहीं मृतक के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी होने का पता चला है। बता दें कि इसी साल मार्च महीने में चंडीगढ़ में सुरजीत बाउंसर की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक ये मामला भी अनसुझा है।
