*
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और पुलिस अधीक्षक से मिलकर जिले में कानून की बिगड़ती व्यवस्था पर चर्चा भी की और त्वरित निराकरण की मांग भी की।
जानकारी के अनुसार आज ज्ञापन का प्रमुख विषय राजगामी संपदा की 200 एकड़ जमीन को षडयंत्र पूर्वक हड़पने अथवा अधिग्रहण के प्रयास के विरोध में तथा सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम स्कूल के नाम को बदलने जाने के प्रयास के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया और एक स्वर में सभी नेताओं ने कांग्रेस के इस कुत्सित प्रयास की तीखी भत्सना की और कहा कि संस्कारधानी नगरी के राजा सर्वेश्वरदास की विरासत को इस तरह से षडयंत्र पूर्वक अन्य जिले के लोगों को दिया जाना तर्कसंगत नहीं है, यह संस्कार धनी नगरी के साथ सरासर खिलवाड़ है नेताओं ने कहा कि अगर संस्कारधानी नगरी के साथ इन मुद्दों पर अन्याय होगा तो भाजपा सड़क की लड़ाई पर उतरेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख,जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश डुलानी, भाजपा नेता सचिन बघेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी, एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह उपस्थित थे ।


