धमतरी । धमतरी से रायपुर की ओर आ रहे 2 युवक गांजा के साथ गिरफ्तार हुए है। अर्जुनी थाना द्वारा हमराह के साथ शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना होकर ग्राम संबलपुर के तरफ रवाना हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटर सायकिल में धमतरी की ओर से आ रहे हैं जिनके पास अवैध गांजा रखने की सूचना पर तत्काल संबलपुर के पास पहुंचकर धमतरी की ओर से आने वाले मोटर सायकिल की चेकिंग किया जा रहा थी। उसी समय एक मोटर सायकल सीटी-100 क्र०सीजी.10- EA-1682 जो धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी।
