अवहेलना की स्थिति में होगी दण्डात्मक कार्यवाही
रायगढ़- भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि कोरोना महामारी के कारण नये जूट बारदाने के उत्पादन कार्य प्रभावित होने से केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मांग अनुसार नये जूट के बारदानों की आपूर्ति किया जाना संभव नहीं होगा। उपरोक्त स्थिति में नये जूट बारदाने की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम होने के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पीडीएस बारदानों में धान खरीदी किया जाना है।
कलेक्टर भीम सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 के कंडिका 11 (11)के तहत सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं गल्ला/वनोपज तथा अन्य व्यापारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध पीडीएस बारदानों का उपयोग खरीफ वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु क्रय-विक्रय में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। आदेश की अवहेलना की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
