राजनांदगांव , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं, विगत माह ही उन्होंने करोड़ों रुपए के कार्यों की स्वीकृति विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की थी, इस महीने भी उन्होंने विभिन्न पहुंच विहीन शासकीय भवनों के निर्माण कार्य एवं विभिन्न कार्यों हेतु 2 करोड़ 46 लाख रुपए के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाई है।
जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत आरला पहुंच मार्ग हेतु 18 लाख रुपये की स्वीकृति, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत सुंदरा पहुंच मार्ग ₹9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत मुड़पार पहुंच मार्ग हेतु 13 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत रवेली पहुंच मार्ग ₹9 लाख रुपये,मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत डीलापहरी पहुंच मार्ग 18 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत भंवरमरा पहुंच मार्ग 18 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत धर्मापुर, पहुंच मार्ग हेतु ₹9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम पंचायत नवागांव पहुंच मार्ग हेतु ₹18 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला ग्राम पंचायत बरगाही पहुंच मार्ग हेतु ₹9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत मोखला हेतु ₹18 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत भेड़ीकला पहुंच मार्ग हेतु ₹18 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत पारी कला हेतु पहुंच मार्ग ₹9 लाख रुपये,मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम ग्राम पंचायत फरहद (पनेका) पहुंच मार्ग हेतु 18 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पंचायत सुकुल देहान पहुंच मार्ग हेतु 13 लाख रुपए,मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 3 ग्राम पंचायत सुकुलदेहान पहुंच मार्ग 13 लाख रुपए, मुख्य मार्ग से हाई स्कूल भवन तक ग्राम पंचायत अ.भाटापारा पहुंच मार्ग हेतु ₹9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी तक ग्राम पंचायत अ.भाटापारा पहुंच मार्ग ₹9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी तक ग्राम पंचायत परमालकसा पहुंच मार्ग हेतु 9 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी तक ग्राम पंचायत अचानकपुर भाटापारा पहुंच मार्ग हेतु ₹9 लाख रुपये ,इस तरह से कुल 2 करोड़ 46 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति डॉ रमन सिंह के विशेष प्रयासों के कारण संभव हो सकी है। डॉ रमन सिंह द्वारा अनुशंसित सड़कों की तत्काल स्वीकृति मिलने पर सांसद सन्तोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, प्रतीक्षा भंडारी, लीलाधर साहू, मनोज साहू, अशोक देवांगन, राजेश श्यामकर कृष्णा तिवारी, बलराम निर्मलकर ने डॉक्टर रमन सिंह को इस कार्य हेतु बधाई दी है एवं आभार भी व्यक्त किया है ।
