कबीरधाम:- शिक्षाकर्मी भर्ती मे पूरी तरह से फर्जीवाडा हुआ है जिसकी शिकायत महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित एन्टी करप्शन ब्यूरो, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला पंचायत के CEO को पत्र लिखा है।
शिकायतकर्ता राजनांदगांव निवासी महेश कुमार शर्मा ने पत्र में लिखा है कि कबीरधाम शिक्षाकर्मी भर्ती 2017-18 में पूर्ण भ्रष्टाचार और धधली हुई है जिला पंचायत कबीरधाम ने सूचना के अधिकार में जानकारी दी है कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी सत्याापन में लगाई गई थी उन्होंने सत्या पन में वे अपात्रों को पात्र कर दिया था और जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहॉ है कि छानबीन कमेटी और चयन समिति ने जिसका-जिसका नाम दिया था उनकी नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। ये पूरी जवाबदारी उनकी है पात्रों की जांच करना था।
श्री शर्मा ने एंटी करेप्शिन ब्यूरो छत्तीसगढ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को लिखित रूप से इसकी शिकायत कर मांग की है कि दस्तावेजों का अवलोकन कर जांच करे । पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के आदेशानुसार कबीरधाम जिले के थाना कोतवाली में इस भर्ती के संबंध में चयन समिति, छानबीन समिति, फर्जी तरीके से नौकरी लगे लोगो और जिला पंचायत कबीरधाम के वह कर्मचारी और अधिकारी जो इस भर्ती में शामिल थे उनके ऊपर जांच कर FIR दर्ज करने के लिए शिकायत कर्ता का लिखित बयान भी हो गया है। उससे संबंधित सभी पेपर लिया गया है।
शिकायत करता ने ये भी निवेदन किया है कि जब तक इस भर्ती को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, एंटी करेप्शयन ब्यूरो छत्तीसगढ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरी झंडी नही दे दी जाती तब तक 2017-18 में नियुक्त् हुए शिक्षाकर्मीयों का संविलियन रोका जाये।
दोषियो पर कार्यवाही की जाये ।
