रायगढ़ । जन्माष्टमी मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए आज, 26 और 27 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक इन चौंक से श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, यह चौक/तिराहा है। * गद्दी चौक । * कोस्टापारा चौंक । * सिल्वर पैलेस तिराहा । * शहीद चौक । * गांधी प्रतिमा के सामने । * न्यू मार्केट तिराहा ।
सारंगढ़ चौक । * गोगा राइस मिल । अस्थायी 05 पार्किंग – (1) ईतवारी बाजार- हमीरपुर और चक्रधर नगर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए। (2) मरीन ड्राइव – छातामुड़ा चौक से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए। (3) गांधी गंज- कोतरारोड़ की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए। (4) स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नटवर स्कूल मैदान- कोतरारोड़ की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
(5) रामलीला मैदान- घरघोड़ा, तमनार की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए। वन-वे पांइट- हंडी चौक को वन वे घोषित किया गया है, हंडी चौक से सुभाष चौक की ओर वाहनों का जाना *प्रतिबंधित* रहेगा । पुलिस की अपील – निर्धारित ट्रैफिक प्रतिबंधों और पार्किंग व्यवस्थाओं का पालन करें। सभी से अनुरोध है कि अस्थायी पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहनों को न ले जाएं। आपके सहयोग से हम सभी प्रतिवर्ष की भांति सुरक्षित और आनंदमय जन्माष्टमी मेला उत्सव सुनिश्चित कर सकते हैं।
