राजनांदगांव। मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक संस्था राजनांदगांव में सत्र 2024- 25 में रोजगारोन्मुखी त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण के लिए आँनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त से प्रारंभ होगा।
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा के अधीन संचालित कन्या पॉलिटेक्निक संस्था राजनांदगांव में कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग (10 वीं पास), मार्डन आफिस मैनेजमेंट (किसी भी विषय में 12वीं पास) एवं ईटीएंडटी (10 वीं पास) छात्राओं के लिए अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन द्वितीय चरण 28 से 31 अगस्त के मध्य की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच में प्रवेश के इच्छुक छात्राएं जिन्होंने पीपीटी की प्रवेश परीक्षा नहीं दी है किन्तु 12वीं में गणित व विज्ञान विषय से उत्तीर्ण की है उन्हें सीधा द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जा सकता है। वहीं इच्छुक अभ्यर्थी संस्था में प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर प्राप्त सकते हैं।
