राजनांदगांव| शहर के प्राचीन श्रीबलभद्र राधाकृष्ण मंदिर जमात मंदिर में भद्र कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर 25 अगस्त को शाम 5.30 से 6.30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। नृत्य समागम अर्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर के कुलदेवी-देवता व समस्त देव मंदिरों के देवी- देवता अपरोक्ष रूप से आशीर्वाद के रूप में होंगे। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के नृत्य से माध्यम स्तुति, कृष्ण वंदना की प्रस्तुति चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के युवा कलाकार देंगे।
