वैश्विक महामारी कोविड-19 के रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण आमजनों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रिय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति सरगुजा के द्वारा मेडिसिन ऑन व्हील चिकित्सालाय आपके द्वार योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में चिन्हांकित स्थानों पर विशेष वाहन से दवाई वितरित की जाएगी जिसमें ब्लड प्रेसर, डाईबिटिज, सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों के लिए दवाई दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 पीएस सिसोदिया के द्वारा मेडिसिन ऑन व्हील में ड्यूटी हेतु रोस्टर जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार 17 अप्रैल को सामुदायिक भवन अटल आवास, सामुदायिक भवन घुटरापारा, उपस्वास्थ्य केन्द्र गोधनपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालपारा में संबंधित ऐरिया के आरएचओ, 18 अप्रैल को यूपीएचसी नवापारा, सामुदायिक भवन चम्बोथी तालाब, होम्योपैथी अस्पताल नमनाकला, संबंधित ऐरिया के समस्त आरएचओ, 20 अप्रैल को आंगनबाडी केन्द्र हरसागर तालाब, सामुदायिक भवन चेयुरपारा, पीडीएस भवन खटीकपारा, आंगनबाडी भवन तुर्रापाना में लेब टेक्ेनिशियन देवेन्द्र प्रधान, 21 अप्रैल को सामुदायिक भवन दर्रीपारा, मणीपुर स्कूल, उरांवपारा स्कूल श्री शिवकुमार तिर्की, 22 अप्रैल को सामुदायिक भवन बरेजपारा, स्कूल परिसर केनाबांध, सरगुजा सदन, मैरिन ड्राईव तालाब के पास संबंधित ऐरिया के मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीआरपी एवं महिला आरोग्य के सदस्य, 23 अप्रैल को नगर पालिक स्कूल परिसर, रानी सत्ती मंदिर परिसर, किलकारी अस्पताल के पास, पण्डापार, स्विमिंगपुल परिसर भगवानपुर, संबंधित ऐरिया मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीआरपी एवं महिला आरोग्य के सदस्य मेडिसिन ऑन व्हील के एमटी श्रीमति सुमन, श्रीमती शोभा, श्रीमती नीलम, श्रीमती निर्मला, श्रीमती हीरामणी, श्रीमती फिलीसीता रहेंगे। मेडिकल ऑन व्हील वाहन संबंधित क्षेत्र में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक भ्रमण करेगी।
