राजनांदगांव. आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. ने एन. एस. यू .आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन. एस. यू .आई. जिलाउपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में शासकीय शिवनाथ साइंस महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य को एन. सी. सी. खोलने के लिए मांग पत्र सौपा।
एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय को ख्खुले हुए लगभग 30 वर्ष पूर्ण हो चुके है जो एक हर्ष की बात है लेकिन महाविद्यालय में छात्र-छात्रों के लिए एन. सी. सी. (राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल )न होना छात्रों के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो छात्रों को दूसरे महाविद्यालय में एन सी सी के लिए आश्रित होना पड़ता है जिससे छात्रों को दूसरे महाविद्यालय में मौका नहींं मिल पाता है जिसके कारण शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एन सी सी से वंचित हो जाते है। और जिन छात्रों को एन. सी. सी. में रूचि होती है वह अधूरी रह जाती है हमने प्राचार्य से मंाग की है कि आप से जल्द से प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन एवं एन. सी. सी. बटालियन को भेजे।
छात्रनेता हंसराज मेश्राम एवं एन.एस.यू.आई. ब्लॉक अध्यक्ष राहुल साहू ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राएं के भविष्य को ध्यान में रखकर महाविद्यालय के प्राचार्य से मांग करते है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय में एन. सी. सी. खोली जाये कि जिससे कि छात्र- छात्राएं लाभांवित हो।
छात्रेनता कुशल रजक एवं मयंक सोनी ने कहा कि हमारी मांग तीन दिनों के अंदर पूरी नहीं होती है तो एन.एस.यू. आई. महाविद्यालय के खिलाफ उग्र पदर्शन करेगी जिसकी जवाबदारी महविद्यालय परिसर की होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, कुशल रजक, मयंक सोनी, हंसराज मेश्राम, गितेश साहू, राहुल साहू, रोहित उटकेल, सतीश आदि उपस्थित थे।
