नक्सलियों ने बीती देर रात फिर से एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक का नाम बुधरा नाग बताया जा रहा है । घटना नगरनार थानाक्षेत्र के गुमलवाड़ा गांव की है। बस्तर के इस इलाके में पहली बार नक्सलियों ने किसी ग्रामीण की हत्या की है। नगरनार क्षेत्र में ही करोड़ों की लागत से बन रहा स्टील प्लांट और इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने हत्या कर पुलिस को चुनौती दी है। बस्तर एसपी दीपक झा ने ग्रामीण की हत्या की पुष्टि की है।
जगदलपुर. शहर से मात्र 40 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने तांडव मचाया है। नक्सलियों ने बीती देर रात फिर से एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक का नाम बुधरा नाग बताया जा रहा है । घटना नगरनार थानाक्षेत्र के गुमलवाड़ा गांव की है। बस्तर के इस इलाके में पहली बार नक्सलियों ने किसी ग्रामीण की हत्या की है। नगरनार क्षेत्र में ही करोड़ों की लागत से बन रहा स्टील प्लांट और इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने हत्या कर पुलिस को चुनौती दी है। बस्तर एसपी दीपक झा ने ग्रामीण की हत्या की पुष्टि की है। बता दें कि नक्सलियों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है. बीते कल ही माओवादी कमांडर डीवीसीएम दिनेश मोड़ीयम के निर्देश को नहीं मानना अधीनस्थ डीवीसी कमाण्डर को महंगा पड़ गया। दिनेश के निर्देश पर स्थानीय माओवादी द्वारा विज्जा मोडि़यम उर्फ बदरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार ग्रामीणों की हत्या के चलते नक्सल संगठन में दरार की खबर आ रही है, कुछ ग्रामीणों की हत्या का विरोध कर रहे हैं तो कुछ टेरर के लिए ग्रामीणों की हत्या का समर्थन कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते 8 लाख के इनामी नक्सली कमाण्डर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इस सबंधं में रेंज आईजी सुंदरराज पी ने हरिभूमि से चर्चा में बताया कि आतंक के सहारे चलने वाले माओवादी संगठन का खात्मा शुरू हो चुका है। बीजापुर जिले में ग्रामीणों की हत्या को लेकर माओवादी संगठन में फूट के चलते 1 अक्टूबर को ग्राम चितावर के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव (डीवीसीएम) दिनेश मोडियम निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर और गंगालूर एरिया कमेटी के कमाण्डर (डीवीसी) मोडियम विज्जा निवासी मनकेली के बीच विवाद हो गया था। माओवादी कमांडर दिनेश मोड़ीयम के निर्देश को मानने से इंकार करने पर उनके अधीनस्थ स्थानीय माओवादी द्वारा गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आ रही है।
