Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : छह सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने...

राजनांदगांव : छह सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने राजधानी में किया धरना प्रदर्शन

16

राजनांदगांव : छह सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने राजधानी में किया धरना प्रदर्शन अंबागढ़ चौकी। हर महीने एक तारीख को वेतन देने व पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। नगर पंचायत के कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को कार्य का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया व छग सरकार से जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की जाती तो वे अगली बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याणा संघ के बैनर तले प्रांतीय आह्वान पर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के तीन दर्जन नियमित कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष राजीव बारसागढे व अन्य पदाधिकारी जलील अहमद रब्बानी, सोफू जिलानी, श्यामलाल यादव, तिलक यादव ने बताया कि छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार से उन्होंने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को शीघ्र ही संभाग स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, नगरीय निकाय में ठेका पद्धति समाप्त करने आदि की प्रमुख मांगें रखी है।

आंदोलन में निकाय के दीपक सलामे, दशरथ शर्मा, रामसाय पटेल, पीर खान, सुरेन्द सिन्हा, शेख मकबूल, लोकेश सलामे, रामकुमार देवांगन, हेमंत अमिला, रघुवेन्द्र खरे, विनोद ढलेन्द्र, निजाम साय पटेल, भरत अग्रवाल, कृष्णा पटेल, दिलीप निषाद इत्यादि प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

नगर पंचायत के रेगुलर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को नगर पंचायत के कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप नजर आया। नगर पंचायत से जुड़े कार्यों को लेकर स्थानीय कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों को कर्मचारियों के हड़ताल के चलते पूरे दिन खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के कार्यालय में पूरे दिन सीएमओ दिलीप कुमार यदु व उपयंत्री हरीशंकर वर्मा ही मोर्चा संभाले रहे। जबकि प्लेसमेंट के कर्मचारियों को फील्ड से जुड़े कार्यों में लगाया गया था।

लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से रूटीन के काम विशेष तौर पेयजल आपूर्ति कार्य प्रभावित नजर आया। जबकि कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थित से अधिकांश नागरिकों को बिना काम कराए नपं से बैरंग लौटना पड़ा।

सीएमओ दिलीप कुमार यदु ने कहा कि निकाय के नियमित कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे, जिससे नगर पंचायत के रूटीन के कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने िदए।

रेगुलर कर्मचारियों को जुलाई का नहीं मिला वेतन नगर पंचायत के रेगुलर कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिला है। जबकि इसी तरह प्लेसमेंट कर्मचारियों का भी जुलाई का वेतन लंबित है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कभी भी हर माह नियमित वेतन नहीं मिलता है। पिछले माह उन्हें दो माह का वेतन दिया गया। इसके कारण अब उन्हें केवल जुलाई माह का ही वेतन लेना है। अन्यथा तीन-तीन माह का वेतन लंबित था। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें हर माह एक तारीख को वेतन भुगतान किया जाए। जबकि नगर पंचायत की माली हालत इतनी खराब है कि यहां पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए निकाय को शासन के अनुदान का इंतजार करना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार इस तरह की समस्या हो रही है।

नगर पंचायत के पार्षदों का 11 माह का मानदेय लटका हुआ है। कांग्रेस पार्षद मनीष बंसोड, शंकर निषाद, मुकेश सिन्हा, शीतल भूआर्य, बिमला कलिहारी, भाजपा पार्षद धर्मेन्द्र साहू ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पार्षदों का मानदेय जल्द भुगतान करने की मांग की है। पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी कर्मचारी अपना वेतन तो हर दो तीन माह निकाल लेते हैं, हमारे लिए टालमटोल करते हैं।

Previous articleराजनांदगांव : बलौदा बाजार से आए कांवड़िए, सिंघोला मंदिर के महाकाल को किया जल अर्पण
Next articleटीकमगढ़ जिले के बिकास खंड जतारा के अंतर्गत