Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 3 बोर फेल, एकलव्य स्कूल में जलसंकट

राजनांदगांव : 3 बोर फेल, एकलव्य स्कूल में जलसंकट

51

राजनांदगांव पेंड्री स्थित एकलव्य स्कूल में जल संकट गहरा गया है। अपने बच्चों से मिलने एकलव्य स्कूल पहुंचे पालकों को पता चला कि यहां पानी नहीं होने के कारण उनके बच्चों ने तीन दिनों से स्नान नहीं किया है। भोजन करने और पीने के लिए वह परिसर के बाहर से पानी लाने मजबूर है। इस पर पालकों ने एकलव्य स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। पालकों ने बताया एकलव्य स्कूल प्रबंधन ने पालकों के लिए बच्चों से मिलने दिन और समय निर्धारित किया था।

प्रबंधन द्वारा निर्धारित दिन अनुसार जब रविवार को पालक यहां अपने बच्चों से मिलने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पहले निर्धारित किए गए बच्चों से मिलने के समय और दिन में बदलाव किया गया है। जबकि पालकों को इस बदलाव की सूचना नहीं दी गई। पालकों को मेन गेट में रोक दिया गया। उन्होंने उसी गेट में अपने बच्चों का हाल जाना और उनकी जरूरत का सामान देकर चलते बने। पालकों का कहना है एकलव्य परिसर में तीन बोर कराए थे जो फेल हो गए यहां निगम के टैंकरों से पानी टंकियों में चढ़ाया जाता है और वहां से पानी बाथरूम में आता है। लेकिन टैंकर नहीं आने के कारण यहां पानी का संकट गहरा गया। पेंड्री के एकलव्य स्कूल में विगत सत्र में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों की यहां समिति थी। उन बच्चों के यहां से पास आउट होकर जाने के बाद पालक समिति भंग हो चुकी है।

अफसरों ने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन एकलव्य स्कूल के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव ने कहा वहां पहले तीन बोर कराए गए है लेकिन ड्राई इलाका होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं आया। वर्तमान में निगम के पानी से काम चल रहा है। टैंकर नहीं आने से समस्या विकराल हो जाती है। बोर कराने कलेक्टर सर को अवगत कराया गया है। फिलहाल पानी की समस्या का समाधान करने निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी। नियमित रूप से टैंकर भेजने कहा जाएगा। दूर-दराज से आने वाले पालकों को बच्चों से मिलने देते है नई सूचना पालकों को प्रेषित की जाएगी।

Previous articleराजनांदगांव : फुटबॉल स्पर्धा, रॉयल किड्स और वाइडनर स्कूल ने जीता मैच
Next articleराजनांदगांव : कृषि दवा के दुष्प्रभाव से झुलस गई किसानों की फसल,