राजनांदगांव। वाइडनर स्कूल द्वारा आयोजित वाइडनर कप फुटबॉल स्पर्धा के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच रॉयल किड्स स्कूल विरुद्ध नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया। यह मैच संघर्षपूर्ण रहा जिसमें दोनों टीमें आखरी तक मैदानी गोल नही कर सकी। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से किया गया जिसमें रॉयल किड्स स्कूल ने यह मैच 2 के मुकाबले 4 गोल से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच वाइडनर स्कूल (रेड) विरुद्ध गुरुनानक स्कूल के मध्य खेला गया।
इस मैच में वाइडनर स्कूल के प्रखर ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह बढ़त आखरी तक बरकरार रही जिसमें वाइडनर स्कूल (रेड) ने 0 के मुकाबले 1 गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों मैच के निर्णायक दीपेश डे, लाइन मैन क्रिस्टोफर व योगेंद्र थे। जानकारी स्पर्धा के संयोजक डेनियल फ्रांसिस ने दी। कल 13 अगस्त को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल विरूद्ध वाइडनर (ब्लू) 2 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच अजीज पब्लिक स्कूल विरूद्ध गायत्री स्कूल 3 बजे से खेला जाएगा।






