राजनांदगांव। अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल आज 2 अक्टूबर को डोंगरगढ़ विधानसभा के राजनांदगांव ब्लॉक के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधायक बघेल 12 बजे अपने गृह ग्राम बिरेझर में भूमिपूजन करेंगे, उसके बाद 1 बजे भदेरानवागांव भूमिपूजन, 1.30 घुमका में गांधी जयंती समारोह, 2.15जुरलाखुर्द भूमिपूजन, 3.15 डुमरडीहखुर्द भूमिपूजन, 4 धर्मापुर भूमिपूजन, 4.45 ककरेल भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने दिया।
