Home छत्तीसगढ़ CG : कलेक्टर के निर्देश पर आंगनबाड़ी के पास से हटाया गया...

CG : कलेक्टर के निर्देश पर आंगनबाड़ी के पास से हटाया गया अतिक्रमण

12

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व विभाग ने विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में अतिक्रमण हटाया। ग्राम बेलसोंडा में आंगनबाड़ी भवन के पास शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण हटाने ग्राम पंचायत ने नोटिस देकर कार्रवाई की।

उक्त कार्रवाई राजस्व अमले से तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला सहित राजस्व अमला व पुलिस बल के नेतृत्व में की गई। ज्ञात है कि विगत दिनों कलेक्टर के बेलसोंडा प्रवास के दौरान भी अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

Previous articleहर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरी गरिमा के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए- कलेक्टर सिंह
Next articleश्योपुर फेमस डेयरी पर छापा, मिला लिक्विड डिटर्जेंट, पोटाश और पाम ऑयल