दिया उदबोधन प्रदेश के पांच जिलाअध्यक्ष को मिला मौका
राजनांदगांव । केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसानों के साथ न्याय करते हुए जो तीन अध्यादेश लागू किए हैं उसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है जिसके संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तैयारी बैठक ली।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाने एवं 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आयोजित है इस संबंध में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी पीसीसी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी जी राजेश तिवारी सहित वरिष्ठ नेताओं साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों से आयोजन की तैयारी एवं रूपरेखा के संबंध में आवश्यक बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए उक्त बैठक में पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों में से सिर्फ पांच जिला अध्यक्षों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विचार रखने को कहा उन पांच जिला अध्यक्षों में राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी भी थे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने तीनों कृषि बिलों से किसानों का भला नहीं होने और किसानों में इसके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश होने की बात सहित जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेश के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के परिपालन में जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजन कर किसानों से हस्ताक्षर अभियान करा कर उनका विरोध संबंधी ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम दिया जाना है उसके संबंध में मतदान केंद्रों तक पहुंचने की रूपरेखा से अवगत कराया साथ ही जिले के सभी कांग्रेसी साथी किसानों के हितों की रक्षा करने वाले इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संकल्पित मन से आतुर हैं की जानकारी दी । जारीकर्ता रूपेश दुबे
