Home छत्तीसगढ़ CG : 15 घंटे से पड़ी है लाश, जिला अस्पताल में शर्मनाक...

CG : 15 घंटे से पड़ी है लाश, जिला अस्पताल में शर्मनाक घटना

23

कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को मेमो नहीं भेजा है. जिसकी वजह से मृतक दीपक यादव के शव का पोस्टमार्टम अब तक नहीं हो पाया है. मृतक के परिजन पीएम कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

जानकारी के अनुसार वैशाली नगर निवासी दीपक यादव एसईसीएल कर्मी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. यह हादसा दर्री प्रगति नगर स्थित मोड़ पर हुआ था, जब दो बाइक की टक्कर हुई. एक्सीडेंट के बाद सभी घायलों को कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया.

Previous articleव्यापारी की पत्नी की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, शहर छोड़कर भागने वाला था
Next articleराजनांदगांव : शहर में ब्राउन शुगर खपाने वाले गिरफ्तार