Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : शहर में ब्राउन शुगर खपाने वाले गिरफ्तार

राजनांदगांव : शहर में ब्राउन शुगर खपाने वाले गिरफ्तार

17

राजनांदगांव शहर में ब्राउन शुगर के साथ कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को मोहारा बायपास में दो युवकों को संदिग्ध रूप से घूमने की जानकारी मिली थी। दोनों को घेराबंदी कर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों की तलाशी करने पर ब्राउन शुगर की पुडिय़ा मिली। पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को मोहारा क्षेत्र में दो युवकों के संदिग्ध मौजूदगी की खबर मिली। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए जब हिरासत में लिया, तब पता चला कि दुर्ग मोहन नगर के रहने वाले दीपेश साहू और योगेश विश्वकर्मा ब्राउन शुगर तस्कर हैं। दोनों की तलाशी में पुलिस को 50 हजार रुपए की ब्राउन शुगर वाली 100 पुडिय़ा मिली। पुलिस ने 9 हजार 457 मिली ग्राम ब्राउन शुगर दोनों के पास से जब्त किया। पुलिस का आशंका है कि आरोपी शहर में ब्राउन शुगर को खपाने की नियत से पहुंचे थे।

Previous articleCG : 15 घंटे से पड़ी है लाश, जिला अस्पताल में शर्मनाक घटना
Next articleCM मोहन यादव ने की मॉनिटरिंग, केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला