Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : निगम ने चिखली पुलिस चौकी के पास हटाया अतिक्रमण

राजनांदगांव : निगम ने चिखली पुलिस चौकी के पास हटाया अतिक्रमण

22

राजनांदगांव| नगर निगम ने गुरुवार को दोपहर चिखली चौकी के पास सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया। निगम सीमा में अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने टीम का गठन किया है। यह टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चिखली चौकी के पास पंडित दीनदयाल कालोनी जाने वाले मार्ग से ठेला खोमचा हटाने की कार्रवाई निगम व पुलिस की टीम ने की। आयुक्त ने बताया कि नोटिस के बाद भी ठेला नहीं हटाने पर निगम और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा शहर में जहां अतिक्रमण है, उसे नोटिस देकर हटाया जाए एवं संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई के दौरान प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम व दीपक महला व अन्य मौजूद थे।

Previous articleCG : इंद्रावती नदी उफान पर, पिछले 24 घंटे से जारी है बारिश
Next articleCG : 7 गाड़ियों पर लगा 59 हजार का जुर्माना