रायपुर 28 सितंबर 2020। राजधानी में कोरोना के बढते आकडों को देखते हुए लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था जो कि आज रात 12 बजे खत्म हो जायेगा। रायपुर में हुई अहम बैठक ली गई जिसमें आज रात के बाद लॉकडाउन तो खत्म हो जायेगा, लेकिन शर्तो का पालन करना अनिर्वाय होगा। कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी। इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी चीजों को रखना जरूरी होगा।
सभी दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की छूट दे दी गयी है। हालांकि दुकान संचालकों को कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। आज दोपहर प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में लॉकडाउन को लेकर बड़ी बैठक हुई, इस बैठक में कलेक्टर भारतीदासन, एसपी अजय यादव, निगम कमिश्नर सौरव कुमार सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
