Home मध्य प्रदेश जमीनी विवाद के मामला में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला...

जमीनी विवाद के मामला में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला समेत 5 घायल

30

मुरैना

पान सिंह तोमर के गांव में एक बार फिर जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। जहां दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। वहीं एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में दोनों तरफ से महिला सहित कुल पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भिडौसा गांव में दो दिन पहले विवादित जमीन को लेकर पुलिस और प्रशासन की अगुवाई में सीमांकन हुआ था। दूसरा पक्ष सीमांकन को लेकर मानने को तैयार नहीं था। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले।

एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। इस विवाद में दोनों तरफ से महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल सिहोनिया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि एक वर्ष पहले भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। एक बार फिर विवाद होने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Previous articleप्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की
Next articleसीएमओं के खिलाफ एकजुट हुए नेता प्रतिपक्ष,उपाध्यक्ष सहित 13 पार्षद,हटायें जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन