Home छत्तीसगढ़ CG : उद्यानिकी फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई

CG : उद्यानिकी फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई

19

सुकमा। उद्यानिकी फसलों की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऋणि और अऋणि दोनों प्रकार के किसानों को योजना के तहत बीमा आवरण प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण योजना जिले में लागू की गई है। वर्तमान खरीफ मौसम में टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता और अमरूद हेतु जिले को 50.00 हेक्टेयर रकबा का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान अपने निकटतम लोक सेवा केन्द्र, राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक में बीमा कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उद्यानिकी विभाग के विकासखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारियों एवं सुकमा जिले के बीमा प्रतिनिधि फलेन्द्र कुंजाम मोबाईल नं. 70899-94409 संपर्क कर सकते हैं।

Previous articleबाइक सवार दो युवकों ने स्कूटर से जा रही महिला के गले से झपटी चेन
Next articleCG : शिविर में पीएम आवास, पट्टा सहित कई आवेदन लेकर पहुंचे लोग…