अम्बिकापुर – शासकीय बैठकों में अब अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति एवं उनके द्वारा फोटो एवं वीडियो लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा समस्त विभागों के भारसाधक सचिव, संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि शासकीय कार्य हेतु आयोजित किसी भी प्रकार की बैठक में केवल अधिकृत प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। किसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस, वर्चुअल मीटिंग की वीडियो रिकार्डिंग नही की जाएगी। अनाधिकृत रूप से बैठक की फोटो और वीडियो प्रसारित न हो। प्रशासकीय बैठक में यदि आवश्यकता हो तो अधिकृत अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि को ही वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की अनुमति दी जाए। प्रशासकीय आवश्यकता होने पर प्रेस विज्ञप्ति अधिकृत विभागीय प्रतिनिधि के माध्यम से जारी की जाए।
